कर्रा: जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय, खूंटी में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन
Karra, Khunti | Jul 31, 2025 जिले के विभिन्न प्रखंडों से सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के सम्मान में गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय, खूंटी में एक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जिले के मुरहू, रनिया सहित अन्य प्रखंडों के उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने वर्षों तक शिक्षा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं और अब सेवा-मुक्त हुए हैं।