कर्रा: पटेल बीएड कॉलेज में हुआ तुलसीदास जयंती का आयोजन
Karra, Khunti | Jul 31, 2025 पटेल बीएड कॉलेज काटमकुकु लोधमा में महान संत और रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और तुलसीदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ.कार्यक्रम को संबोधित करते प्रिंसिपल डॉ अनुराधा कुमारी ने तुलसीदास जी के जीवन, उनके आदर्शों और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला