कर्रा: झारखंड ऑफिसर टीचर इंप्लाइज फेडरेशन खूंटी के प्रतिनिधिमंडल ने विधायकों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा
Karra, Khunti | Jul 30, 2025 झारखंड ऑफिसर-टीचर इम्प्लाइज फेडरेशन, जिला शाखा खूंटी की ओर से बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष जयनंदन तिवारी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।