मांट: टेंटीगांव डकैती कांड के दो वांछित आरोपियों को सुरीर पुलिस ने खैर कस्बा से गिरफ्तार किया, बरामद हुए जेवरात और तमंचा
Mat, Mathura | May 10, 2026 बताते चलें कि 24 अप्रैल को आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने व्यापारी अजय कुमार अग्रवाल के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया था,पुलिस ने डकैती की घटना में शामिल कुछ बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी,घटना कारित करने वाला सरगना व उसका एक साथी 7 मई को पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं, दो को आज खैर कस्बा से गिरफ्तार किया गया है