मुज़फ्फरनगर: सिविल लाइन क्षेत्र में पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया
एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ किए गए जघन्य अपराध का मामला सामने आया है।थाना सिविल लाइन क्षेत्र में 8 फरवरी की रात को यह दर्दनाक घटना हुई,जब एक पिता ने अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बता दे कि पीड़ित बेटी की मां का बचपन में ही देहांत हो गया था। वो अपने पिता के साथ रहती थी,जिस पर मौका देख पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।