मुज़फ्फरनगर: कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा, केजरीवाल ने लोगों को बहकाने और फ्री की रेवड़ी बांटने का काम किया है
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे 10 साल दिल्ली में कोई विकास नहीं किया जो दिल्ली के हालात 10 साल पहले थे वही आज है। केजरीवाल ने केवल फ्री की रेवड़ी बांटने और लोगों को बहकने का काम किया है। इसीलिए कुछ गरीब लोग उसके बहकावे में आते रहे और अब जब उन्हें लगा कि पूरे 10 साल दिल्ली में कोई विकास नहीं हुआ।