मुज़फ्फरनगर: सरकारी कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ क्रांति सेना ने बैठक कर बनाई आंदोलन की रणनीति
सरकारी कार्यालय में लगातार चल रहे भ्रष्टाचार एवं तानाशाही को लेकर क्रांति सेना ने प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर बैठक की, और आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की गई जहां पर अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि सरकारी विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार में तानाशाही को लेकर उनके द्वारा एक बड़ा आंदोलन जल्द किया जाएगा क्योंकि भ्रष्टाचार एक कोड की तरह सरकारी विभागों में फैल गया।