मुज़फ्फरनगर: SD कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सैट-1 की सफल लॉन्चिंग, 3.5 किमी ऊंचाई से पैराशूट के सहारे उतरा रॉकेट
एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी में रविवार को जहां यूपी की पहली रोबोटिक्स लैब स्थापित की गई। जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया। वही मेधावी छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किया गया रॉकेट भी आसमान में छोड़ा गया।विशेष यह रहा कि एक और जहां इस रॉकेट को 2.5 किमी की ऊंचाई पर जाने की घेषणा की गई थी,वहीं इस रॉकेट ने 3.5 किमी ऊंचाई की दूरी तय की।