आनंदपुरी: आनंदपुरी क्षेत्र में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, लंबे इंतजार के बाद मेहरबान हुआ मानसून
आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। कई दिनों से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को आखिरकार राहत मिली। बारिश शुरू होते ही खेतों में रौनक लौट आई और किसान खरीफ फसलों की बुवाई में जुट गए।