बाह: बासौनी में अनियमित बिजली आपूर्ति से ग्रामीण परेशान, जेई को सौंपा ज्ञापन
बाह के बासौनी, हजारपुरा, डाकपुरा व आसपास के ग्रामीणों ने अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान होकर विद्युत विभाग के जेई को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से घंटों बिजली गुल रहने से किसानों की सिंचाई, पेयजल आपूर्ति, छोटे कारोबार और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने निर्धारित समय के अनुसार नियमित बिजली आपूर्ति और कटौती की पूर्व सूचना