हरदोई: चकतहा मजरा सडिला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
Hardoi, Hardoi | Nov 17, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र के चकतहा मजरा सडिला गांव निवासी श्रीनिवास अवस्थी की पत्नी कीर्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की रात में कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।रविवार सुबह लगभग 8 बजे परिजनों ने घर के अंदर शव को लटका देखा तो हड़कंप मच गया परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।