पत्थलगांव: पत्थलगांव पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज की
जशपुर जिले के पत्थलगांव में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। एसडीओपी ध्रुवेश कुमार जायसवाल के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है और थाना व चौकी प्रभारियों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा बिना नम्बर प्लेट, मोडिफाइड वाहनों, ओवर स्पीड ड्राइविंग और स्टंट करने व