कन्नौज: कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बकरीद की नमाज पढ़ने वाले बयान का किया समर्थन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath द्वारा बकरीद की नमाज को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कन्नौज के पूर्व सांसद Subrat Pathak ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर नमाज पढ़ना नियमों के खिलाफ है और ऐसे मामलों में प्रशासन को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने मीडिया से बातचीत की।