मेरठ: कमिश्नरी चौराहे पर टीचर से सरेराह छेड़छाड़, पुलिस की मौजूदगी में बीच चौराहे पर पूछा नाम, पुलिसकर्मियों ने दौड़कर पकड़ा
Meerut, Meerut | May 16, 2026 मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में एक मनचले ने टीचर से सरेराह छेड़छाड़ कर दी। आरोपी ने राह चलते महिला टीचर पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उसका नाम पूछना शुरू कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया, लेकिन तभी मौके पर पहुंचे टीचर के भाई ने पुलिस के सामने ही आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया