श्री गंगानगर: मुखर्जी नगर में अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना, नगदी और आभूषण चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 4, 2026
श्रीगंगानगर के मुखर्जी नगर में अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाकर नगदी व आभूषण चोरी कर लिए इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी ने शनिवार को दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मनोज कुमार ने थाने में हाजिर होकर कहा कि अज्ञात चोरों के द्वारा घर के बाहर लगी जाली को काटकर घर के अंदर प्रवेश किया।