सिमरिया: पन्ना में बड़ा घोटाला: कागजों पर पूरे हुए तालाब, धरातल पर काम अधूरा! ग्रामवासियो ने सीईओ एवं कलेक्टर की जांच की मांग।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की ग्राम पंचायत बिरासन में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की है कि सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने मिलकर खेत तालाब योजना की राशि का गबन कर लिया। आरोप है कि गरीब आदिवासी महिला सरपंच की मजबूरी का फायदा उठाकर दबंग कागजों पर हेरफेर कर पंचायत चला रहे हैं।