जांजगीर: नवापारा में रेत का उत्खनन धड़ल्ले से, रेत माफिया के सामने जिला प्रशासन हुआ सरेंडर, टास्क फोर्स हुई फैल
जांजगीर चांपा जिले में इन दिनों रेत माफिया सक्रिय है। उनके सामने भी जिला प्रशासन भी कुछ नहीं कर पा रहा है। लगातार हसदेव नदी से लाखों रुपए का रेत चैन माउंटेट मशीन से निकाल कर हाईवा में लोड कर बेच रहे है। वही कार्यवाही केवल खाना पूर्ति हो चुकी है अब जिला प्रशासन भी इन रेत माफियाओ पर लगाम नहीं लगा पा रही है। राजस्व का बड़ा हिस्सा सरकार को उठाना पड़ रहा है।