नबीनगर: बडेम ओपी की पुलिस ने सोन नदी दियरा क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध की छापेमारी
बड़ेम ओपी की पुलिस द्वारा सोन नदी दियरा क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सोमवार को छापेमारी की गई। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल सोन नदी दियरा क्षेत्र पहुंचा हालांकि छापेमारी अभियान में पुलिस के हाथों कुछ नहीं लगा। पुलिस के इस कार्रवाई से बालू कारोबारी में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष ने कहा बालू खनन व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।