समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1044,
दिनांक:-05 अगस्त, 2026,
==================
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देश एवं मार्गदर्शन में निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों के चिन्हित पंचायतों में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी पहल की गई।
इसी क्रम में प्रखंड अमौर अंतर्गत विष्णुपुर एवं पोठिया गंगेली पंचायत के पंचायत भवन, गंगेली में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी, अमौर द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
शिविर के दौरान विष्णुपुर एवं पोठिया गंगेली पंचायत से विभिन्न विभागों से संबंधित 1000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में सर्वाधिक आवेदन राजस्व, आपूर्ति, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र तथा विद्युत विभाग से संबंधित है। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया गया तथा शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है।
मौके पर शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं के योग्य लाभुकों के बीच जॉब कार्ड, फार्मर आईडी जन्म/ मृत्यु प्रमाण पत्र इत्यादि संयुक्त रूप से हस्तगत कराया गया।
इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को पंचायत सहयोग शिविर की उपयोगिता से अवगत कराया गया। विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा। उन्होंने ने नागरिकों से शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
आज के शिविर में नागरिकों की काफी भीड़ देखी गई।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमौर, नोडल पदाधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Aug 5, 2026