पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस ने जुआ सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विद्या विहार कॉलोनी से एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पीलीबंगा पुलिस ने जुआ सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विद्या विहार कॉलोनी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुरुषोत्तम एएसआई ने मय टीम आरोपी चिमनलाल निवासी पीलीबंगा को सट्टे की खाई वाले करते हुए अदम इदखाल जमानत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 13 आरपीजीओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।