देवघर: नवगछिया गांव के समीप बाइक से गिरकर एक वृद्ध हुआ गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
चंद्र मंडी थाना क्षेत्र के नवगछिया गांव के समीप बाइक से गिरकर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ।घटना के संबंध में नवगछिया गांव निवासी घायल धनेश्वर मंडल के पुत्र अशोक मंडल ने बताया कि पिताजी को डॉक्टर से दिखाने के लिए जा रहे थे। तभी गाड़ी ब्रेकर से टकरा गई और असंतुलित हो गई जिसमें धनेश्वर मॉडल बाइक से गिरकर घायल हो गए।