देवघर: बलसरा में बाइक की टक्कर से घायल हुई पैदल चल रही महिला, अस्पताल में भर्ती
रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा में बाइक चालक ने पैदल चल रही महिला को धक्का मार दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में महिला की पुत्रवधू ने बताया कि लखी देवी समोसा लाने के लिए जा रही थी उसी क्रम में तीव्र गति से आ रही असंतुलित बाइक के सवार ने धक्का मार दिया। बताया गया कि बाइक सवार भी इस घटना में घायल हुआ है