देवघर: सरस गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला के साथ हुई मारपीट ,महिला हुई गंभीर रूप से घायल
मोहनपुर थाना क्षेत्र के सरस गांव में बुधवार को आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस संबंध में घायल महिला सुनीता देवी ने बताया कि, दो लोग शराब पीकर आपस में लड़ रहे थे जिसको छुड़ाने के लिए गई तो एक युवक ने हरवे हथियार लेकर उसपर वार कर दिया जिसमें वह घायल हो गई ।