कासगंज: सावन के पहले सोमवार पर सोरों में भगवान सोमेश्वर महाकाल की भव्य राजसी शोभायात्रा निकाली गई
तीर्थ नगरी सोरों शूकरक्षेत्र में 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष के बीच भगवान श्री सोमेश्वर महाकाल की भव्य राजसी शोभायात्रा निकाली गई। हर की पैड़ी स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन और फूल बंगला सजाने के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा गंगा परिक्रमा करते हुए श्री वराह मंदिर पहुंची।