भोगनीपुर: राजेंद्र नगर पुखरायां में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुखरायां कस्बे के राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि बहन अंजली 22 की मंगलवार को अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन युवती को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर आए। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 4 शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।