ऊंचाहार: परसीपुर गाँव के गौशाले में गोवंशों को फल व गुड़ खिलाकर प्रधान प्रतिनिधि ने मनाया जन्मदिन
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के परसीपुर गाँव स्थित गौशाले में सोमवार की दोपहर, गौशाले में गोसेवा कर जन्मदिन मनाया है।उमरन ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह उर्फ रिंकू ने आमतौर पर केक काटने की बजाय जन्मदिन पर गोसेवा कर समाज को अलग सन्देश दिया है।प्रधान प्रतिनिधि ने अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर गोवंशों को फल व गुड़ खिलाकर गोसेवा की ।इस दौरान संजय कुमार रहे।