बरेली: प्रेम विवाह का खौफ़नाक अंत! गर्भवती पत्नी की हत्या का आरोप, रास्ते में घेरकर मचा बवाल, कैंट थाना क्षेत्र का मामला
बरेली में प्रेम विवाह के सिर्फ आठ महीने बाद ही एक युवती की संदिग्ध मौत ने पूरे बरेली को हिलाकर रख दिया। महाराष्ट्र के पूणे में तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाई गई मेहराज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम वहीं कर दिया गया। सोमवार सुबह पति नवी हसन एंबुलेंस से शव लेकर बरेली लौट रहा था, तभी कटपुला के पास लड़की पक्ष के लोगों ने गाड़ी को घेर लिया।