बरेली: बरेली कॉलेज कैंपस में युवक का शव लटका मिला, सस्पेंस से घिरा मौत का खेल - हत्या या आत्महत्या?
बरेली शहर के बरेली कॉलेज परिसर में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव बेल्ट से दीवार के कॉलम के सहारे लटका मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने ये खौफनाक नज़ारा देखा तो तुरंत पुलिस और कॉलेज प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची बारादरी पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर जांच शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।