बरेली: बरेली जिला अस्पताल में हंगामा, पर्चे की लाइन में भिड़े मरीज, सिक्योरिटी गार्ड से भी हुई धक्का-मुक्की
बरेली। जिला अस्पताल में सोमवार सुबह ओपीडी खुलते ही हालात बेकाबू हो गए। पर्चा बनवाने के लिए लगी लंबी लाइन अचानक धक्का-मुक्की की अखाड़ा बन गई। ताज़ा मौसम बदलाव के चलते बुखार, जुकाम, खांसी और सर्दी वाले मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही थी। खास तौर पर चेस्ट फिजिशियन को दिखाने वाले मरीजों की कतारें टूटने लगीं और मारपीट की नौबत आ गई।