बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हंगामा, डेरी संचालकों ने किया हमला, पुलिस भी हैरान, घटना के कई सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कंजादासपुर में डेरी संचालकों की दबंगई ने हद पार कर दी। नगर निगम की गली को अपनी निजी संपत्ति बताते हुए उन्होंने वहां लगा महापौर के नाम का शिलापट तक उखाड़ फेंका। विरोध करने पर दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट में तीन लोगों के सिर फूट गए। दूसरे पक्ष का भी एक युवक घायल हुआ है। हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।