न्याय मांगने थाने पहुंची महिला, समझौते की पर्ची लेकर लौटी! 😄
जालौन में पुलिस पर जबरन समझौता कराने का आरोप, महिला बोली—“शिकायत लेकर गई थी, समझौता करवाकर भेज दिया”
जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकरंदपुरा में विवाद के बाद एक महिला ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। महिला का आरोप है कि वह शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन कार्रवाई की उम्मीद के बजाय उस पर समझौते का दबाव बनाया गया।
मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी राशि प्रजापति पत्नी संजय का आरोप है कि मकरंदपुरा में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद वह अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचीं। महिला के मुताबिक, हल्का प्रभारी ने दोनों पक्षों को बैठाया और कथित तौर पर उस पर दबाव बनाकर समझौता करा दिया।
महिला का कहना है कि वह न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन मामला कार्रवाई से आगे बढ़ने के बजाय सीधे “चलो भाई, समझौता करो” वाली स्थिति में पहुंच गया। महिला ने हल्का प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि पूरे मामले में वास्तव में क्या हुआ और समझौता किन परिस्थितियों में कराया गया।
Jalaun, Jalaun | Sep 29, 2026