खंडवा: झगड़ा छुड़ाने गए युवक की लात-घूंसों से मारपीट में मौत, परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग
खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के उखड़ी-कदलीपुरा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। गांव में दो लोगों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे एक युवक की कथित मारपीट के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मुकेश पिता प्रताप राठौड़ के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी का काम करता था और परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था।