कुम्हेर: कुम्हेर क्षेत्र में माइनरों में चल रहे निर्माण कार्यों का विधायक ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह ने भरतपुर डिस्ट्रीब्यूटरी की तालफरा से कॉरेर हेड, सजोला माइनर, सांमई-खेड़ा में लिफ्ट परियोजना एवं दान्दू माइनर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ किया। इस मौके पर डॉक्टर विधायक शैलेश ने कहा कि परियोजना और माइनरों में चल रहे निर्माण कार्य से क्षेत्र में पानी की सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी।