कहरा: सोनवर्षा राज थाना के तमकुल्हा गांव में पुत्र ने पिता को मारी गोली, जख्मी निजी अस्पताल में भर्ती, पुलिस जुटी जांच में।
Kahara, Saharsa | May 12, 2024 सोनवर्षा राज थाना के तमकुल्हा गांव में रुपए लेनदेन को लेकर एक पुत्र ने चाचा के कहने पर अपने ही पिता पर गोली चल दिए। गोली लगने से पिता जख्मी हो गया। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है। जख्मी पिता का नाम उमेश मिस्त्री बताया जा रहा है।