कहरा: नवहट्टा थाना के ऐकार गांव में घास काटने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, तीन जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती।
Kahara, Saharsa | May 12, 2024 नवहट्टा थाना के ऐकार गांव वार्ड 1 में दूसरे के खेत में घास काटने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में तीन जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। तीनों जख्मी का नाम रोहित शर्मा अलखी देवी और चांदनी कुमारी बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।