कहरा: बख्तियारपुर थाना के रायपुरा चौक समीप अज्ञात चार चक्का वाहन ने एक बाइक चालक को मारी ठोकर, ज़ख्मी बाइक चालक DMCH रेफर
Kahara, Saharsa | May 11, 2024 बख्तियारपुर थाना के रायपुरा चौक समीप एक अज्ञात चार चक्का वाहन चालक ने बाइक चालक को पीछे से ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। चार चक्का वाहन चालक के ठोकर लगने से बाइक चालक नीचे जा गिरा और बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जहां जख्मी राहुल कुमार सिंह के बेहतर इलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।