कहरा: PHED मंत्री नीरज बबलू ने नयाबाजार में प्रेसवार्ता कर केजरीवाल के जमानत मिलने पर कसा तंज,कहा इसका चुनाव पर नही पड़ेगा असर
Kahara, Saharsa | May 11, 2024 आज सहरसा नयाबाजार स्थित आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में PHED मंत्री नीरज बबलू ने अरविंद केजरीवाल के जमानत मिलने के प्रश्न पर तंज कसते हुए कहा कि इससे आगामी चुनाव पर कोई फर्क पड़नेवाला नहीं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को घोटाला और गबन के आरोप में जेल हुआ था और ये अभी निकले है,फिर जेल जायेंगें। इससे चुनाव पर कोई असर नहीं पढ़ानेवाला है।