सोहागपुर: कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना व मसूर उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।