उज्जैन शहर: ओम रेजिड़ेंसी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, रिश्तेदार ही निकला चोर, दो आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन, 06 मई 2026 नीलगंगा पुलिस ने एक बड़ी चोरी की घटना का खुलासा किया है, जिसमें रिश्तेदार ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर ओम रेजीडेंसी में चोरी की थी, जिसमें 5.62 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगद राशि चोरी हुई थी।