बटियागढ़: ढूला स्थित दादा जी गौशाला में श्री हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा, श्री सुरभि यज्ञ और श्री रामकथा का आयोजन जारी
अजब धाम छोटे सरकार जी के मार्गदर्शन में ढूला में दादा जी गौशाला में श्री हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा, श्री राम कथा और श्री सुरभि यज्ञ सहित आदि विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम जारी है। 17 अप्रैल से 22 अप्रैल तक जारी कार्यक्रम में प्रतिदिन श्री सुरभि यज्ञ आहुतियां,श्रीराम संकीर्तन के साथ वृंदावन से पधारे पंडित लवकुश गौतम जी द्वारा धार्मिक अनुष्ठान कराया जा रहा है।