खरीक: साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा, चार गिरफ्तार
नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तवरेज भाट, राहुल कुमार, राजेश कुमार और संजय मंडल को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को साइबर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि जांच में गुलशन मंडल, अंकुश कुमार सिंह और शुभम कुमार सिंह की भी संलिप्तता सामने आई है। तीनों फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।