मुगलसराय पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने महिलाओं को नौकरी व मकान दिलाने के नाम पर बुलाकर बंधक बनाने और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर धन उगाही करने वाले गिरोह का शुक्रवार दोपहर 03 बजे को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन पुरुष और एक महिला को डहिया बद्रीपुरम कालोनी से गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़िताओं को धमकाती थी। पुलिस ने 8 मोबाइल फोन, ₹72,300 नकद, 9 एटीएम कार्ड, फर्जी दस्तावेज, बैंक पासबुक-चेकबुक, वाई-फाई डिवाइस, स्कूटी और बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के खिलाफ मुगलसराय थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं और अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
#reelsviral #trendingreelsvideo #explore #follower #highlightseveryone #viralpost #fbreels #trendingreels #Chandauli #varanasi
Vicky Verma सपा समर्थक चकिया Sadhana Singh कैलाश आचार्य YouTuber Murali Kharwar Murali Shyam Chhotelal Singh Kharwar Chandauli Times Chandauli Samachar Shailesh Kumar
Chakia, Chandauli | Aug 28, 2026