चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में 80 सफाईकर्मियों के बावजूद 10 लाख महीने का खर्च, सफाई में कमी, प्रिंसिपल ने किया निरीक्षण
Churu, Churu | May 12, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। मंगलवार को चूरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तो अस्पताल परिसर से लेकर वार्डों तक गंदगी फैली मिली। जबकि अस्पताल में 80 सफाईकर्मी कार्यरत हैं और सफाई व्यवस्था पर हर माह करीब 10 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं।