कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपा और उसके उत्तराखंड प्रभारी नितिन नवीन के युवा व सैनिक संवाद पर जोरदार हमला बोला है। गरिमा दसौनी ने साफ कहा कि संवाद का ढोंग करने से पहले भाजपा को यह जवाब देना चाहिए कि राज्य के युवाओं को रोजगार कब मिलेगा और अग्निवीर योजना से युवाओं के टूटे सपनों की जिम्मेदारी कौन लेगा?
दसौनी ने याद दिलाया कि रोजगार मांगने वाले बेरोजगारों पर इसी सरकार ने लाठियां बरसाई थीं। उन्होंने सैन्यधाम में हुए भ्रष्टाचार और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के चुनावी लाभ वाले बयानों पर भी भाजपा को कटघरे में खड़ा किया। साथ ही कहा कि राहुल गांधी के जन-संवाद की नकल करने से जमीन पर कनेक्ट नहीं बनता, और 'राहुल मियां' जैसी अमर्यादित भाषा भाजपा की हताशा का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'तिल का ताड़' वाले बयान पर पलटवार करते हुए गरिमा दसौनी ने दो टूक कहा—"अंकिता भंडारी उत्तराखंड के स्वाभिमान और अस्मिता का सवाल है। अगर आपके लिए वह 'तिल' है, तो उसके न्याय की आवाज हमारा 'ताड़' है, और हम यह लड़ाई इंसाफ मिलने तक लड़ते रहेंगे।"
#GarimaDasouni
#JusticeForAnkitaBhandari
#UttarakhandNews
Dehradun, Dehradun | Sep 11, 2026