गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने सोमवार 10 बजे सैदापुर स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन किया, जहां क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। विधायक ने कहा कि जनसेवा उनका संकल्प है और हर शिकायत पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जनता के सहयोग और विश्वास के लिए आभार जताया। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।