हज़ारीबाग: अफीम तस्करी मामले में पुलिस ने सिंदूर से एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर वीर बजरंग चौक से पुलिस ने 1 किलो 800 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चौपारण के दैहर निवासी अभिषेक कुमार उर्फ सोनू पे० स्व सुरेश राम दांगी के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने थाना कांड संख्या 110/24 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया है।