बड़वानी: कर्मचारी कॉलोनी में अतिक्रमण पर विवाद, जेसीबी लेकर पहुंचा अमला, देर शाम तक चली कार्रवाई
बड़वानी नगर पालिका द्वारा कर्मचारी कॉलोनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई जो बुधवार देर शाम तक चली। यह कार्रवाई मधुबन कॉलोनी के कॉलोनाइजर निर्भय सिंह तोमर द्वारा शिकायत के बाद सामने आई।जानकारी के मुताबिक शिकायत में उन्होंने दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया था कि कर्मचारी कॉलोनी के कुछ लोगों ने मधुबन कॉलोनी के भीतर अवैध रूप से अतिक्रमण किया।