चंदौली: चंदौली में यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों को जागरूक किया
यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान के तहत चकिया तिराहे पर सनबीम व केरल पब्लिक स्कूल के छात्रों को नियमों की जानकारी दी। प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व समझाए। नाबालिग ड्राइविंग व मोबाइल प्रयोग से बचने की सलाह दी। छात्रों ने नियम पालन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शिक्षक भी मौजूद रहे।