नागौर शहर के एक कोचिंग सेंटर के बाहर से 19 नवंबर को चोरी हुई बाइक लावारिस हालत में वापस मिल गई है। बाइक के मालिक को इसकी सूचना मिली तो वो मौके पर पहुंचे और अपनी बाइक वापस प्राप्त की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,बाइक वापस मिलने पर शुक्रवार देर शाम करीब 9:30 बजे इसका फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया,ताकि लोगों को सूचना मिल सके।