मानिकपुर: मानिकपुर खिचरी में 12 दिन से अंधेरे में गांव, महिलाओं ने तहसील पहुंचकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की लगाई गुहार
चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र के पिपरी टोला की करीब दो दर्जन महिलाओं ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर आज बुधवार 1 बजे बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर 12 दिनों से खराब है। इससे बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य प्रभावित हैं। महिलाओं ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली बहाल करने की मांग की।